कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है तथा परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवश्यक पहल करेगा.
- डॉ. दिलशाद आलम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
- वैधानिक अधिकारों और सरकारी सहायता में हो रही देरी पर उठाए सवाल, निष्पक्ष समीक्षा की मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिलौटी गांव में दिवंगत भारत तिवारी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय (बिहार) के सचिव एवं रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम (EVSM) ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने युवा सदस्य को खोना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक होता है. ऐसे कठिन समय में समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय, सम्मान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है तथा परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवश्यक पहल करेगा.
इस दौरान मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के आरा विंग से अवधेश भी मौजूद रहे. वहीं अरुण कुमार और राहुल कुमार ने पीड़ित परिवार की ओर से आवाज़ उठाते हुए सवाल किया कि यदि परिवार वैधानिक अधिकारों और सरकारी सहायता का पात्र है, तो अब तक उन्हें उनका अधिकार क्यों नहीं मिल पाया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर शीघ्र न्याय दिलाने और सभी वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने की मांग की.
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत भारत तिवारी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. अंत में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने दोहराया कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा तथा न्याय और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगा.





.png)








0 Comments