बताया कि सेवा और समर्पण की इसी भावना के कारण उन्हें इस वर्ष मेजर डोनर लेवल-टू का सम्मान प्राप्त हुआ, जो इस सत्र में जिले के किसी भी अन्य रोटेरियन को नहीं मिला. उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की पूरी टीम की सामूहिक सेवा भावना और समर्पण का सम्मान बताया.
- -करीब 45 हजार रुपये की लागत से आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में स्थापित हुआ आरओ वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम व वाटर कूलर
- रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे भी जारी रखने का लिया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने सेवा कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में लगभग 45 हजार रुपये की लागत से स्थापित आरओ वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम एवं वाटर कूलर परियोजना का लोकार्पण किया. इस परियोजना से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी.
इस सेवा परियोजना को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. लोकार्पण समारोह में क्लब के सचिव एस. एम. साहिल, रोटरैक्ट सदस्य राहुल कुमार, रणजीत, प्रकाश, माया, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने वर्ष 2025-26 के दौरान सेवा, जनकल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, ट्रैफिक जागरूकता, ग्लोबल ग्रांट तथा द रोटरी फाउंडेशन सहित अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. इन पहलों ने क्लब के 44 वर्षों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य किया है.
उन्होंने बताया कि सेवा और समर्पण की इसी भावना के कारण उन्हें इस वर्ष मेजर डोनर लेवल-टू का सम्मान प्राप्त हुआ, जो इस सत्र में जिले के किसी भी अन्य रोटेरियन को नहीं मिला. उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की पूरी टीम की सामूहिक सेवा भावना और समर्पण का सम्मान बताया.
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरओ सिस्टम एवं वाटर कूलर की यह सुविधा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए लंबे समय तक लाभदायक सिद्ध होगी.
रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी "Unite for Good" की भावना के साथ समाजहित और जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे.





.png)








0 Comments