वीडियो : भरत तिवारी की तेरहवीं पर जन सुराज जिलाध्यक्ष ने किया 91वां रक्तदान, दी अनूठी श्रद्धांजलि ..

उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने रक्तदान का निर्णय लिया, ताकि समाज में सेवा, मानवता और परोपकार का संदेश पहुंचे. उनका मानना है कि किसी जरूरतमंद को रक्त देकर जीवन बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है.





                              




  • भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले भरत तिवारी के सम्मान में किया रक्तदान
  • बजरंगी मिश्रा बोले- रक्तदान से समाज में सेवा और मानवता की भावना मजबूत होती है

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है. जन सुराज के बक्सर जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने बिलौटी निवासी दिवंगत भरत तिवारी की तेरहवीं पर अपना 91वां रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह रक्तदान भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने वाले भरत तिवारी के साहस और समाजसेवा की भावना को समर्पित है.

बजरंगी मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी ने गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया. उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने रक्तदान का निर्णय लिया, ताकि समाज में सेवा, मानवता और परोपकार का संदेश पहुंचे. उनका मानना है कि किसी जरूरतमंद को रक्त देकर जीवन बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है.

उन्होंने कहा कि अब तक 91 बार रक्तदान कर चुके हैं और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा समाज में एक-दूसरे के प्रति दया, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है.

बजरंगी मिश्रा ने युवाओं से भी नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है. जरूरत के समय किसी मरीज की जान बचाने में एक यूनिट रक्त अमूल्य साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे, तो रक्त की कमी से किसी मरीज की जान नहीं जाएगी.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments