योग, प्राणायाम और स्वदेशी अपनाने के संदेश के साथ मना अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव ..

गोलंबर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर "हरिद्वार से हर द्वार करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.




                              





  • पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में काली बाबू पार्क गोलंबर में आयोजित हुआ 12वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
  • योगाचार्यों ने कराया विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास, निरोग जीवन का दिया संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पतंजलि योग पीठ, बक्सर के तत्वावधान में रविवार को काली बाबू पार्क गोलंबर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर "हरिद्वार से हर द्वार करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

महोत्सव के दौरान संयुक्त परिवार-सुखी परिवार, संस्कारयुक्त शिक्षा से रिश्तों की पवित्रता बनाए रखने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश की समृद्धि बढ़ाने का आह्वान किया गया. साथ ही "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश भी दिया गया.

कार्यक्रम में पतंजलि के जिला प्रभारी अरविंद सिंह ने ताड़ासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, वज्रासन, मंडूकासन, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान योग का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

कार्यक्रम का मंच संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी राजेश मिश्रा ने किया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी योगाचार्य जितेंद्र बिहारी ने निभाई.

महोत्सव में विश्व हिंदू परिषद बक्सर के जिला महामंत्री ईश्वर दयाल, अनिल शर्मा, श्रीमन्नारायण तिवारी, अमन ओझा, अशोक श्रीवास्तव, अवधेश राय, बच्चन उपाध्याय, ललन सिंह, सूर्य शर्मा सिंह, मंगल सिंह, हरिशंकर सिंह (गार्ड साहेब) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.












Post a Comment

0 Comments