कहा कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से आम लोगों, छात्रों, मरीजों, किसानों और व्यवसायियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. आरओबी क्षतिग्रस्त होने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं.
- दो दिनों के भीतर रेलवे क्रॉसिंग नहीं खुली तो आंदोलन की चेतावनी
- जाम और आवागमन की परेशानी को लेकर सरकार से तत्काल समाधान की मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से बंद रहने और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों लोगों को रोजाना जाम और आवागमन की गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार से रेलवे क्रॉसिंग को तत्काल खोलने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर कांग्रेस रेल चक्का जाम करेगी.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से आम लोगों, छात्रों, मरीजों, किसानों और व्यवसायियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. आरओबी क्षतिग्रस्त होने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई.
भाजपा पर लगाया लापरवाही का आरोप
पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने इस जनसमस्या को गंभीरता से उठाया होता और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी पहल की होती, तो आज रेलवे क्रॉसिंग खुल चुकी होती. उन्होंने कहा कि लोगों को रोजाना लंबा चक्कर लगाने और जाम में फंसने की नौबत नहीं आती.
दो दिनों का अल्टीमेटम
जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार और प्रशासन से जनहित में इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को तत्काल आवागमन के लिए खोलने की मांग की है. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि एक-दो दिनों के भीतर रेलवे क्रॉसिंग नहीं खोली गई, तो पार्टी जनहित में रेल चक्का जाम सहित लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी.
स्वागत नहीं, समाधान की जरूरत
पंकज उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बक्सर आगमन और उनके भव्य स्वागत का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अब स्वागत समारोहों से अधिक अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान की अपेक्षा रखती है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जनता की चिंता करती है, तो इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को जल्द खोलकर जाम और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करे.
वीडियो :





.png)








0 Comments