पुल टूटने के मामले में विधायक आनंद मिश्र गंभीर, कहा - निर्माण एजेंसी पर होगी प्राथमिकी, सिक्योरिटी मनी भी होगी जब्त ..

कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वाला कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और करोड़ों रुपये की लागत से बने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.





                               


- विधायक आनंद मिश्र ने वरीय अधिकारियों से की बातचीत
- बोले- सरकार के अच्छे कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाला कोई भी हो, किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी क्रॉसिंग रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने बताया कि उन्होंने वरीय अधिकारियों से बातचीत की है. बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि पुल निर्माण एजेंसी पीकेएस कंस्ट्रक्शन कंपनी, सासाराम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. साथ ही एजेंसी की सिक्योरिटी मनी भी जब्त की जाएगी.

विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वाला कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और करोड़ों रुपये की लागत से बने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इसमें व्यवस्था उत्पन्न करने वाले लोगों यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल निर्माण एजेंसी ही नहीं, बल्कि जो भी इस पूरे कार्य की निगरानी और जिम्मेदारी से जुड़े रहे हैं, उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए. हालांकि विधायक ने एक बार फिर जिला स्तरीय अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ सकता है. प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इटाढ़ी ओवरब्रिज को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब इस मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गंभीर रूप ले लिया है. अब लोगों की नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.












Post a Comment

0 Comments