पितृ दिवस पर तनिष्क बक्सर में सम्मान का अनोखा संगम, पिताओं को पौधा भेंट कर जताया आभार ..

कहा कि तनिष्क हमेशा ग्राहकों की पसंद और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन प्रस्तुत करता रहा है. गुणवत्ता, विश्वास और आकर्षक डिजाइनों के कारण तनिष्क ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. 




     
  • ज्योति चौक स्थित स्टोर में आयोजित समारोह में परिवार और संस्कार निर्माण में पिताओं की भूमिका को किया गया सम्मानित
  • गोल्ड, डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट के साथ ‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ का भी ग्राहकों को मिलेगा लाभ

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पितृ दिवस के अवसर पर तनिष्क बक्सर ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पिताओं और अभिभावकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया. ज्योति चौक स्थित स्टोर परिसर में आयोजित समारोह में पिताओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके त्याग, समर्पण तथा परिवार निर्माण में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक और स्थानीय लोग शामिल हुए.

इस अवसर पर स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि पिता परिवार की शक्ति, सुरक्षा और मार्गदर्शन का सबसे मजबूत आधार होते हैं. उनके परिश्रम और समर्पण से परिवार को स्थिरता और नई दिशा मिलती है. उन्होंने सभी पिताओं को पितृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया.

वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क हमेशा ग्राहकों की पसंद और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन प्रस्तुत करता रहा है. गुणवत्ता, विश्वास और आकर्षक डिजाइनों के कारण तनिष्क ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है.

19 से 30 जून तक विशेष ऑफर्स

आदित्य पाण्डेय ने बताया कि ग्राहकों के लिए गोल्ड ज्वेलरी पर 151 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट तथा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू के आधार पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध है. यह ऑफर 19 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा. हालांकि सभी ऑफर्स पर नियम एवं शर्तें लागू होंगी.

‘फेस्टिवल ऑफ बैंगल’ बना आकर्षण का केंद्र

स्टोर में इन दिनों "फेस्टिवल ऑफ बैंगल" का आयोजन भी किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा. इस दौरान ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों वाली चूड़ियों का विशेष कलेक्शन देखने को मिलेगा. प्रबंधन ने ग्राहकों से नवीनतम डिजाइनों को देखने के लिए स्टोर आने का आग्रह किया.

पुराने सोने के एक्सचेंज की भी सुविधा

स्टोर प्रबंधन के अनुसार ग्राहक किसी भी ज्वेलर से खरीदा गया पुराना सोना तनिष्क में एक्सचेंज करा सकते हैं. 9 कैरट से अधिक शुद्धता वाले सोने पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है. साथ ही कैरट मीटर के माध्यम से शुद्धता जांच, ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग और जांच जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं.

विवाह सीजन और आगामी त्योहारों को देखते हुए स्टोर में गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है. पितृ दिवस के अवसर पर स्टोर प्रबंधन ने ग्राहकों को विशेष ऑफर्स और फेस्टिवल ऑफ बैंगल का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया.













Post a Comment

0 Comments