स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं तथा केंद्र और प्रदेश से आए नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.
- -केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद ने कहा. राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं डॉ. मुखर्जी के आदर्श
- -मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाई. कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके बलिदान को याद करते हुए 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया. स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं तथा केंद्र और प्रदेश से आए नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है. उनके आदर्श आज भी देश को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' का संकल्प अब जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इसे घर-घर तक पहुंचाए.
प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा तथा भाजपा जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया.
सम्मेलन में राणा प्रताप सिंह, सचिता भगत, पूनम रविदास, धनंजय त्रिगुण, मिठाई सिंह और निर्भय राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में पुनीत सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता, शीला त्रिवेदी, इंदु देवी, दिलीप चन्द्रवंशी, भुटेली तिवारी, ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, सुधा गुप्ता, रेखा शर्मा, अरविंद पासवान, दीपक पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, सुनील कुमार सिंह, हिरामन पासवान, मनोज पांडेय, धनंजय राय, पिंकी पाठक, प्रिया राय, मंजू देवी तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





.png)











0 Comments