कहा कि बक्सर में कार्य करने के दौरान उन्हें कई नई बातें सीखने का अवसर मिला. यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का उन्हें हर कदम पर सहयोग मिला, जिसके कारण विभागीय कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से हो सका.
- विदाई समारोह में भावुक हुए निवर्तमान डीपीओ, बोले- बक्सर का अनुभव जीवनभर रहेगा याद
- नए डीपीओ से शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना को नई गति मिलने की जताई उम्मीद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शिक्षा विभाग में सोमवार को बदलाव और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला. स्थानीय शिक्षा विभाग परिसर में आयोजित विदाई सह स्वागत समारोह में माध्यमिक एवं मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) नाज़िश अली को आरा तबादले पर भावभीनी विदाई दी गई, जबकि चौगाईं के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद का डीपीओ पद पर पदोन्नति के बाद बक्सर में योगदान देने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समारोह में अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान नाज़िश अली भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि बक्सर में कार्य करने के दौरान उन्हें कई नई बातें सीखने का अवसर मिला. यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का उन्हें हर कदम पर सहयोग मिला, जिसके कारण विभागीय कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से हो सका. उन्होंने कहा कि बक्सर से मिली सीख और अनुभव उनके आगामी कार्यकाल में भी मार्गदर्शक साबित होंगे.
इसी अवसर पर नए डीपीओ सुरेश प्रसाद का फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था तथा मध्याह्न भोजन योजना को नई दिशा और गति मिलेगी. अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर सुधांशु कुमार (बीईओ, डुमरांव), शेषनाथ दुबे (एमएलसी जीवन कुमार के प्रतिनिधि), नियमतुल्ला फरीदी (चेयरमैन, बक्सर के प्रतिनिधि), डॉ. अशफाक, धीरज मिश्रा, मो. शमीम आलम तथा शैलेन्द्र पांडे सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का समापन निवर्तमान डीपीओ नाज़िश अली को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं तथा नए डीपीओ सुरेश प्रसाद के सफल कार्यकाल की कामना के साथ हुआ. समारोह में मौजूद लोगों ने इसे शिक्षा विभाग के लिए नई ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक बताया.





.png)








0 Comments