भाजयुमो के भोजपुर तथा रोहतास के प्रभारी बने अनुराग श्रीवास्तव ..

छात्र संघ चुनाव में  विश्वविद्यालय के पांचों सीटो पर सफलता हासिल कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी अनुराग वर्तमान में वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय में जन्तु विज्ञान के शोध के छात्र हैं. 

- छात्र राजनीति में अनुराग का रहा है लंबा कार्यकाल
- मनोनयन पर दर्जनों युवाओं ने दी बधाई, अनुराग ने भी जताया आभार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता एवं छात्र-छात्राओं के लिए संघर्षशील तथा 15 वर्षो से विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले अनुराग श्रीवास्तव को भाजपा युवा मोर्चा बिहार के द्वारा भोजपुर एवं रोहतास का प्रभारी बनाया गया है. 

अनुराग श्रीवास्तव ने  विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री बक्सर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिहार, जिला संयोजक बक्सर, विभाग संयोजक बक्सर एवं भोजपुर, विश्वविद्यालय संयोजक वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय आरा का सफलतापूर्वक पूर्वक निर्वहन किया. छात्र संघ चुनाव में  विश्वविद्यालय के पांचों सीटो पर सफलता हासिल कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी अनुराग वर्तमान में वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय में जन्तु विज्ञान के शोध के छात्र हैं. 

अनुराग ने भाजयुमो के द्वारा यह दायित्व सौंपे जाने पर केन्द्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का धन्यवाद दिया.

अनुराग के मनोनयन पर उनके मित्र तथा छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी बधाई देते हुए कहा कि, अनुराग के मनोनयन से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी मजबूत होगी. इसके अतिरिक्त धनजी सिंह, राहुल दुबे, सन्नी सिंह नवीन तिवारी, अभिषेक पाठक, रविरंजन पासवान, संटू मित्रा अभिषेक प्रसाद ज्योति कुमार सोनू दुबे, कुश पाण्डेय मोनु गिरी, चंदन तिवारी, अभिषेक सिंह सूर्यजीत सिंह गोलू, जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने बधाई दी.













Post a Comment

0 Comments