भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बने प्रियरंजन चौबे बधाइयों का लगा तांता ..

प्रियरंजन के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर के भाजयुमो के सदस्यों एवं विभिन्न दलों में कार्यरत उनके मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए यह उम्मीद जताई है कि, उनके कार्यकाल में युवा मोर्चा और भी मजबूत होगा. 

- भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य हैं प्रियरंजन चौबे
- विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा के विभिन्न दायित्व का किया है निर्वहन


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा युवा मोर्चा के बक्सर इकाई के अध्यक्ष पद के कमान प्रियरंजन चौबे को सौंपी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने उनका मनोनयन करते हुए उन्हें दायित्व के निर्वहन की जिम्मेदारी दी है. 


भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे राजनीति शास्त्र के शोध छात्र रहे हैं वह 2007 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं. इसके साथ ही छात्र जीवन में 2007 से 2013 तक विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्ष 2014 से 2017 तक बक्सर भाजपा आरटीआई मंच के जिला अध्यक्ष एवं 2017 से वर्तमान तक भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्यरत हैं.

प्रियरंजन के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर के भाजयुमो के सदस्यों एवं विभिन्न दलों में कार्यरत उनके मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए यह उम्मीद जताई है कि, उनके कार्यकाल में युवा मोर्चा और भी मजबूत होगा.
जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा.














Post a Comment

0 Comments