शुभम सिंह बने प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन ...

उन्होंने ने कहा कि, जिस प्रकार सोशल मीडिया का राजनीति में भूमिका बढ़ा है ऐसे में इस समय शुभम सिंह की नियुक्ति काफी अहम है. हम आशा करते हैं कि आगमी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं और कांग्रेस पार्टी के नीतियों को शुभम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतरीन ढंग से प्रचारित करने में सफल होंगे.

- ज़ोनल कोऑर्डिनेटर बंटी उपाध्याय ने जताया हर्ष, दी बधाई
- आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सौंपी गयी कमान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के विस्तार में प्रदेश युवा कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से नई ऊंचाई पर ले जाने वाले शुभम सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया टीम का चेयरमैन नियुक्त किया गया. जिसकी जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपक खत्री ने दी. शुभम सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन बनाए जाने पर प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जोनल कोऑर्डिनेटर बंटी उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, प्रदेश प्रभारी अमित यादव, प्रदेश सह प्रभारी राजेश कुमार सन्नी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वैभव वालिया एवं राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपक खत्री का आभार व्यक्त किया.

बंटी उपाध्याय ने कहा कि हमें आशा है कि, शुभम सिंह अपनी जिम्मेदारी का अच्छे ढंग से निर्वहन करेंगे और आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नीतियों और सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी के विचारों को मजबूती से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे और आम अवाम की आवाज को पुरजोर ढंग से बुलंद करेंगे. उन्होंने ने कहा कि, जिस प्रकार सोशल मीडिया का राजनीति में भूमिका बढ़ा है ऐसे में इस समय शुभम सिंह की नियुक्ति काफी अहम है. हम आशा करते हैं कि आगमी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं और कांग्रेस पार्टी के नीतियों को शुभम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतरीन ढंग से प्रचारित करने में सफल होंगे.















Post a Comment

0 Comments