बक्सर, डुमराँव तथा इटाढी़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों हुआ तबादला ..

प्रखंड विकास पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया गया है जिन्हें जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है.

- नए पदाधिकारियों को जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने का दिया गया निर्देश
- सूबे में 160 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया गया है तबादला

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: सूबे में 160 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसके अंतर्गत बक्सर के सदर प्रखंड इटाढी़ प्रखंड एवं डुमराव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया गया है जिन्हें जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है.

बताया जा रहा है कि बक्सर सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा का स्थानांतरण रोहतास जिले के शिवसागर में कर दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ उनके स्थान पर गोपालगंज के कुचायकोट के प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी को सदर प्रखंड का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही डुमराव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को कोचस का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही नहीं उनके स्थान पर गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही इटाढी़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रितु रंजन कुमार को पश्चिम चंपारण के पताही का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है. उनके स्थान पर सीतामढ़ी के मेराज गंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार को पदस्थापित किया गया है.











Post a Comment

0 Comments