विंध्यवासिनी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर चंद्रकांत सिंह के निधन पर शोक ..

नम आंखों से उन्होंने शोक संतप्त परिवार तथा पूज्य माता-पिता को ठंडक बढ़ाते हुए प्रोफेसर सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. 


- शहीद आईपीएस रविकांत सिंह के भाई थे चंद्रकांत सिंह
- पूर्व प्राचार्य तारकेश्वर सिंह के द्वितीय पुत्र के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय सहकारी बैंक-आरा बक्सर के संयुक्त सचिव तथा पूर्व प्राचार्य तारकेश्वर सिंह के द्वितीय पुत्र विंध्यवासिनी इंडेन गैस के प्रोपराइटर चंद्रकांत सिंह के निधन पर स्थानीय बाइपास रोड स्थित चंद्रशेखर नगर में समाजवादी चिंतक तथा वरिष्ठ पत्रकार लाल साहब सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. नम आंखों से उन्होंने शोक संतप्त परिवार तथा पूज्य माता-पिता को ठंडक बढ़ाते हुए प्रोफेसर सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. 

उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत सिंह के भाई आईपीएस अधिकारी रविकांत सिंह का पहले ही निधन हो गया था. अब चंद्रकांत सिंह के निधन के बाद उनके पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. श्रद्धांजलि सभा में लाल साहब सिंह के साथ-साथ योगेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, तेज़ प्रताप सिंह, राघवेंद्र, अमरेंद्र प्रताप, जयप्रकाश गुप्ता, रविराज समेत कई लोग मौजूद रहे.











Post a Comment

0 Comments