किसान मोर्चा के कार्यों से उत्साहित हैं भाजपा नेता कहा, चारों सीटों पर इस बार भी बहुमत से जीतेगा एनडीए

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की मजबूती पर बल देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा की सक्रियता के महत्व पर चर्चा करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की 2022 तक आय दुगुनी करने का जो लक्ष्य रखा है उसपर सरकार निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने किसान मोर्चा बक्सर जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.

- वर्चुअल बैठक में भाजपा नेताओं ने की किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना
-  बैठक में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रहे. सभी ने कहा कि किसान मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों से पार्टी को बहुत लाभ मिला है. आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी चारों सीटों पर बहुमत से जीतेगी.

बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के बक्सर जिला अंतर्गत प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विंध्याचल पाठक, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार राय उपस्थित रहे. बैठक का संचालन जिला महामंत्री रोहित ओझा द्वारा किया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की मजबूती पर बल देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा की सक्रियता के महत्व पर चर्चा करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की 2022 तक आय दुगुनी करने का जो लक्ष्य रखा है उसपर सरकार निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने किसान मोर्चा बक्सर जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जिले में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है. किसान मोर्चा बक्सर जिला व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस वैश्विक महामारी में गरीबों के बीच जाकर जो कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है. भारत एवं बिहार की सरकार द्वारा जो कार्य इस भीषण महामारी में गरीबों के लिये किया गया या किया जा रहा है उसका लाभ गरीबों को मिल रहा है और विपक्ष केवल बरगलाने का काम कर रहा है, जिसको जनता भली भांति जानती है. ऐसे में इस बार भी जिले की जनता बक्सर के सभी चार सीटों से एनडीए के प्रत्याशियों को अत्यधिक मतों से जिता कर भेजेगी जिसका कीर्तिमान स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि जिला किसान मोर्चा जो कार्य कर रहा है वह चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा .

बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, बिनोद राय, परशुराम चतुर्वेदी, भगवान राय के साथ साथ भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने भी मोदी सरकार की अनगिनत किसानों,गरीबों और असहायों योजनाओ और उपलब्धियों के को चर्चा करते हुए झूठे विपक्ष पर हमला करते हुए कहा शायद विपक्ष अपने 15 वर्ष के काले अध्याय जंगल राज को भूल गयी है। जिसमें लूट, अपराध, बलात्कारियों का समर्थन किया गया को। उस शासन के सहयोग से अनेकों नरसंहार हुआ. अंत मे जिला उपाध्यक्ष सुनील राम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक के समापन की घोषणा की गई.

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति जय प्रकाश राय, हरिशंकर गुप्ता, अशोक लाल, संतोष सिंह, अरविंद राय उर्फ चुन्नू राय कृष्ण कुमार राय, सतीश चंद्र त्रिपाठी धर्मेंद्र दूबे, संजय राय, वीर बहादुर राय, धनंजय राय उपस्थित रहे. जिला कार्यसमिति से जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, धनंजय राय उर्फ सीटू, उमाकांत पांडेय, मनोज यादव, आशानंद सिंह, सुनील राम, जिला महामंत्री रोहित ओझा, लक्ष्मण पांडेय, मंत्री मुन्ना सिंह, सुनील सिंह, दीपक कुमार दूबे, अशोक कुशवाहा, शैलेंद्र राय, लकी पाठक, मनोज राय, कोषाध्यक्ष  सुनील पाठक, जिला प्रवक्ता सह आईटी सेल के विकास कायस्थ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.














Post a Comment

0 Comments