मनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई ..

यह नियुक्ति यह साबित करती है कि केंद्रीय नेतृत्व का उन पर पूरा भरोसा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री सिन्हा के नेतृत्व में पूर्वांचल का परचम जम्मू कश्मीर में भी लगाएगा तथा विकास के पैमाने पर ग़ाज़ीपुर ने जो गति पाई वह गति अब ज़म्मू कश्मीर पाएगा.
 
- बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय विस्तारक ने कहा सरकार का उचित फैसला
- भाजयुमो के राज्य कार्यसमिति सदस्य ने भी जताया हर्ष

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल बनाए जाने पर  कई लोगों ने उन्हें अपने शुभकामनाएं प्रेषित की है. केंद्रीय मंत्री सह सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा अनुभवी व्यक्ति हैं. उनका लंबा शासकीय अनुभव जम्मू एवं कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. श्री सिन्हा सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं. केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं.

भाजपा के बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय विस्तारक अमरेंद्र पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के सबसे चुनौतीपूर्ण राज्य के उप राज्यपाल (प्रशासक) के रूप में नियुक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की छात्र राजनीति से लेकर पिछले चार दशकों की नेतृत्व क्षमता का लाभ अब जम्मू कश्मीर को मिलने वाला है. यह नियुक्ति यह साबित करती है कि केंद्रीय नेतृत्व का उन पर पूरा भरोसा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री सिन्हा के नेतृत्व में पूर्वांचल का परचम जम्मू कश्मीर में भी लगाएगा तथा विकास के पैमाने पर ग़ाज़ीपुर ने जो गति पाई वह गति अब ज़म्मू कश्मीर पाएगा.

भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ तिवारी ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की बेदाग छवि उनको एक विशिष्ट स्थान देती है. निश्चित रूप से जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के रूप में उनकी यह पारी राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी.













Post a Comment

0 Comments