जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने सुरेश कुमार अग्रवाल ..

विश्वास प्रकट किया कि सभी के सामूहिक प्रयास से जिले में क्रिकेट की सभी गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित किया जाएगा. इसके लिए सर्वप्रथम  नए सत्र- 2020-21 के लिए क्लबों के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने पर  सहमति जताते हुए आगामी 1 अक्टूबर से  नए सत्र के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. 

-  संपन्न हुआ क्रिकेट संघ का चुनाव, निर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र
- निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव तथा कोषाध्यक्ष


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सह सत्र- 2020-23 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय कोइरपुरवा स्थित एक निजी सभागार में संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता विनीत कुमार वर्मा के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं घोषणा के अनुसार संघ के पांच पदों यथा - अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक-एक नामांकन हुआ था, जिसके आधार पर पाँचों पदों के पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव में  अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमार सिंह, सचिव के पद पर विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के पद पर सचिन कुमार तथा कोषाध्यक्ष  के पद पर दीपक कुमार अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक वैशाली क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह तथा बक्सर क्रिकेट संघ एवं चुनाव पदाधिकारी द्वय के द्वारा संयुक्त रुप से निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
         
वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता करते हुए  संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने  सर्वप्रथम  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, सचिव, चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक समेत मौजूद सभी लोगों को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि सभी के सामूहिक प्रयास से जिले में क्रिकेट की सभी गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित किया जाएगा. इसके लिए सर्वप्रथम  नए सत्र- 2020-21 के लिए क्लबों के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने पर  सहमति जताते हुए आगामी 1 अक्टूबर से  नए सत्र के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. आम सभा में संघ का आगामी बजट, खेल के कार्यक्रमों की रूप-रेखा  तथा संघ को सुचारू रूप से  चलाने के लिए सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित सभी अध्यक्ष तथा सचिव के द्वारा नवनिर्वाचित पाँचो पदाधिकारियों, चुनाव पदाधिकारियों  तथा चुनाव पर्यवेक्षक  को बधाई एवं शुभकामना दी गई.













Post a Comment

0 Comments