वीडियो: देवी अहिल्या को आदर्श बनाएं महिलाएं, जरूर करें मताधिकार का प्रयोग: डीएम

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बक्सर शहर अहिल्या जैसी महान देवी के लिए प्रख्यात है. जो एक आत्मनिर्भर और सशक्त नारी थी. अतः सभी महिलाओं को देवी अहिल्या जैसा चरित्र अपनाना चाहिए.


- महिला मतदाता जागरूकता अभियान "अहिल्या" की हुई शुरुआत
- 5 सितंबर से 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चलेगा विशेष अभियान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर मतदाता महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर महिला मतदाता जागरूकता अभियान "अहिल्या" की शुरुआत की गई,  जिसके तहत पहले सत्र का आयोजन नगर के एमपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया. मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. 


इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि, आधी आबादी को निर्वाचन से जोड़ने के लिए जागरूक करने हेतु जो अभियान चलाया जा रहा है उसका नामकरण देवी अहिल्या के नाम पर किया गया है. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बक्सर शहर अहिल्या जैसी महान देवी के लिए प्रख्यात है. जो एक आत्मनिर्भर और सशक्त नारी थी. अतः सभी महिलाओं को देवी अहिल्या जैसा चरित्र अपनाना चाहिए.


डीएम ने मौके पर मौजूद नागरिकों को यह बताते हुए खेद जताया कि जिले में जनसंख्या के लिहाज से महिलाओं का अनुपात पुरुषों के लगभग बराबर होते हुए भी मतदाता सूची में महिलाओं संख्या पुरुषों के आधी है. उन्होंने मौके पर मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घर की स्त्रियों के नाम मतदाता सूची में जल्द से जल्द शामिल कराएं उन्होंने जीविका दीदीयों के साथ साथ मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि से यह अनुरोध किया कि वह कम से कम 5 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल कराएं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 5 सितंबर से 11 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 तक सभी बीएलओ अपने केंद्र पर मौजूद रहेंगे तथा नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करेंगे.


इसके पूर्व जिला पदाधिकारी  ने  अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गुब्बारे उड़ाकर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया. जागरूकता सत्र में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया. जिसमें दहेज प्रथा की निंदा की गई. नुक्कड़ नाटक लोगों के मनोरंजन एवं जागरूकता का केंद्र बना रहा.
वीडियो: 















Post a Comment

0 Comments