स्कूलों में पहुंची अभया ब्रिगेड, छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ..

छात्राओं को यह भी समझाया कि वे स्कूल आते-जाते समय सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें. इसके अलावा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया.

 






                                       


  • महिला हेल्पलाइन 181 और डायल 112 की दी जानकारी
  • छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा छात्राओं के बीच सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, कानून से जुड़े अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई. साथ ही असामाजिक तत्त्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे जाने की बात भी कही गई.

जानकारी के अनुसार 09 मार्च 2026 को बक्सर जिलान्तर्गत कई विद्यालयों में अभया ब्रिगेड की टीम पहुंची, जहां छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. टीम के सदस्यों ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और स्कूलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है.

इस दौरान अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी. छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी, डराने-धमकाने या उत्पीड़न की घटना होती है तो वे बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तैयार है.

टीम ने छात्राओं को यह भी समझाया कि वे स्कूल आते-जाते समय सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें. इसके अलावा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया.

अभया ब्रिगेड के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास पैदा करना और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि पुलिस उनके साथ है. विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि छात्राएं निर्भय होकर शिक्षा प्राप्त कर सकें.










Post a Comment

0 Comments