संघ के 91वें वर्ष पूरे होने पर शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन ..

कोरोना जैसी संकट के महामारी के समय  संघ ने समाज के साथ मिलकर जो कार्य किया वो आज बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चा का विषय और जो समाज संघ के आलोचना के सिवा प्रशंसा नहीं करते वैसे लोगो के जुबान पर भी संघ के इस सेवा कार्य ने पत्थर दिल को भी पिघलाने का कार्य किया. आज वो भी संघ की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं.

 

- विजया दशमी महोत्सव का हुआ आयोजन
- देवी दुर्गा का कार्यकर्ताओं ने किया पूजन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संत रविदास तरुण व्यवसायी शाखा ने विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम की शुरुआत में  नगर संघचालक राधा कृष्ण सिंह व जिला कार्यवाह विमल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां भगवती के समक्ष शस्त्र पूजन किया.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान विमल कुमार सिंह ने विषय पर प्रकाश डालते हुए असत्य पर सत्य की विजय को विस्तृत रूप से बताया और संघ के स्थापना के समय आई कठिनाइयों से भी स्वयंसेवकों को अवगत कराते हुए पूर्व की परिस्थिति व वर्तमान की परिदृश्य को तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से बताते हुए कहा कि संघ की स्थापना के कई वर्षों तक डाक्टर साहब का मजाक उड़ाया गया कि यह डाक्टर भला क्या समाज का संगठन करेगा? इसे तो अपने घर के आर्थिक स्थिति को ठीक करना चाहिए. लेकिन, संघ के विस्तार और सांगठनिक प्रभाव ने जो मिसाल उन्होंने पेश की आज वहीं लोगों के लिए सबक है.

वर्तमान में कोरोना जैसी संकट के महामारी के समय  संघ ने समाज के साथ मिलकर जो कार्य किया वो आज बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चा का विषय और जो समाज संघ के आलोचना के सिवा प्रशंसा नहीं करते वैसे लोगो के जुबान पर भी संघ के इस सेवा कार्य ने पत्थर दिल को भी पिघलाने का कार्य किया. आज वो भी संघ की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं.

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका राहुल रंजन ने निभायी. कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा कार्यवाह कुंदन कुमार ने किया. कार्यक्रम में नगर के बाल कार्य प्रमुख गौरव कुमार, बौद्धिक प्रमुख अभिमन्यु कुमार, संपर्क प्रमुख मृत्युंजय कुमार, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, सुरेश कुमार , पवन कुमार, दुर्गेश कुमार, धन्नू कुमार समेत अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे.


















Post a Comment

0 Comments