बक्सर की तीन सीटों पर महागठबंधन का दबदबा, लेकिन ..



बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: विधानसभा चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. बक्सर को छोड़कर अन्य जगहों से महागठबंधन से आगे निकलने की सूचना है. राजपुर में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला पीछे चल रहे हैं. वहीं, ब्रह्मपुर में शंभू नाथ यादव काफी आगे हैं. बक्सर में परशुराम चतुर्वेदी और संजय कुमार तिवारी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला है. जिसमें परशुराम चतुर्वेदी आगे चल रहे हैं डुमराँव में भी माले के अजीत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं.

चारों विधानसभा के ताजा परिणाम ..

ब्रह्मपुर, 17वां राउंड  

शम्भू यादव, राजद: 43,145
हुलास पांडेय, लोजपा: 23,567

डुमराँव, 10 वां राउंड

डॉ. अजीत कुमार सिंह, माले -22646
अंजुम आरा, जदयू -14219

बक्सर, 20 वां राउंड

परशुराम चतुर्वेदी, भाजपा - 39,603
संजय तिवारी, कांग्रेस - 38,191

राजपुर, 12 वां राउंड

विश्वनाथ राम, कांग्रेस: 25,252
संतोष निराला, जदयू: 17,287
अनिल राम, बसपा: 14,249


















Post a Comment

0 Comments