धान की खरीदारी को शीघ्र खोला जाएगा क्रय केंद्र : अश्विनी चौबे

कहा कि, किसानों की समस्या का समाधान होगा, वे चिंतित न हो, बिहार सरकार निगरानी कर रही है. धान की खरीदारी का उचित मूल्य किसान को मिले, इसे लेकर सरकार कृतसंकल्पित है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बक्सर, रोहतास व कैमूर के बड़ी संख्या में किसानो ने धान खरीदारी से संबंधित समस्या से अवगत कराया था. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से बात की.




 - केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने बिहार  के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह व अपने संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों से डीएम से की बात 
- कहा, किसानों के हक के लिए सदैव प्रतिबद्ध है भारत व बिहार सरकार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, किसानों की समस्या का समाधान होगा, वे चिंतित न हो, बिहार सरकार निगरानी कर रही है. धान की खरीदारी का उचित मूल्य किसान को मिले, इसे लेकर सरकार कृतसंकल्पित है. 
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बक्सर, रोहतास व कैमूर के बड़ी संख्या में किसानो ने धान खरीदारी से संबंधित समस्या से अवगत कराया था. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से बात की. धान खरीदारी पर चर्चा हुई. विशेषकर शाहाबाद क्षेत्र जिसे धान का कटोरा कहा जाता है, धान की खरीदारी के लिए क्रय केंद्र खोलने पर विस्तृत बातचीत हुई.




केंद्रीय मंत्री ने बक्सर, रोहतास व कैमूर के जिलाधिकारी से भी बात की. जिला पदाधिकारियों ने बताया कि यथाशीघ्र पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के जरिए धान की खरीदारी हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. ताकि, किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो. बिहार सरकार भी इस विषय लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि, विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं तथा अपना राजनीतिक स्वार्थ साध रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है. आजादी के बाद पहली बार एनडीए की सरकार ने किसानों की दशा सुधारने व उनकी आय को दोगुना करने के लिए कृषि सुधार कानून लेकर आई.














Post a Comment

0 Comments