जिले के खिलाड़ियों को एक साथ मिलेंगे कई आउटडोर व इनडोर खेल मैदान ..

विभिन्न खेलों से संबंधित जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही जिले में कई बेहतर खेल मैदान उपलब्ध होंगे. इन मैदानों में न सिर्फ आउटडोर बल्कि इनडोर गेम्स के  मैदान भी शामिल होंगे. जिला पदाधिकारी अमन समीर ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को दोनों अनुमंडलों में खेल मैदानों की मापी का निर्देश दिया है. 





- विभिन्न खेल मैदानों का जिला पदाधिकारी ने किया चयन, मापी के दिए निर्देश
- खेलो इंडिया के तहत आयोजित हुई बैठक मौजूद रहे खिलाड़ी व अधिकारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विभिन्न खेलों से संबंधित जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही जिले में कई बेहतर खेल मैदान उपलब्ध होंगे. इन मैदानों में न सिर्फ आउटडोर बल्कि इनडोर गेम्स के  मैदान भी शामिल होंगे. जिला पदाधिकारी अमन समीर ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को दोनों अनुमंडलों में खेल मैदानों की मापी का निर्देश दिया है.  






रविवार को खेलो इंडिया तहत खेल संरचनाओं के निर्माण से संबंधित विषय को लेकर  समाहरणालय सभागार में  एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अमन समीर ने की. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव  जिले के सभी संघ सचिव अध्यक्ष एवं जिले के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मौजूद रहे. बैठक में जिसमें खेलो इंडिया के द्वारा संरचनाओं के निर्माण हेतु सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान हेतु राज हाई स्कूल डुमरांव, उच्च विद्यालय महदह तथा बी. एन. हाई स्कूल ब्रह्मपुर, सिंथेटिक हॉकी मैदान हेतु खेल मैदान दलसागर, बी.बी.हाई स्कूल बक्सर का खेल मैदान वहीं, बहुउद्देशीय इंडोर हॉल हेतु राज हाई स्कूल डुमरांव के स्थल का चयन किया गया. 


जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देशित किया गया कि वे खेल मैदान की मापी कराते हुए जल्द ही उसका सत्यापन कराएंगे.











Post a Comment

0 Comments