ठंड के मौसम में सड़क पर सोने वालों की मदद को पहुंचे कृष्ण ..

ठंड के कारण लोग जहां अपने घरों में दुबके हुए हैं वहीं कई लोग आज भी खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों के लिए भगवान भले ही स्वयं मदद को ना आ सके लेकिन, वह अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी न किसी को अवश्य भेज देते हैं.




- अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वालों को दिए कंबल
- बिना तस्वीरें खिंचाए चुपके से कर गए लोगों की मदद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कहा जाता है कि जिसका कोई नहीं होता उसका खुदा होता है. ठंड के कारण लोग जहां अपने घरों में दुबके हुए हैं वहीं कई लोग आज भी खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों के लिए भगवान भले ही स्वयं मदद को ना आ सके लेकिन, वह अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी न किसी को अवश्य भेज देते हैं.  संभवत: ईश्वर की इसी प्रेरणा से अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय की पहल पर ठंड के इस मौसम में सड़कों पर अपनी रात काटने को मजबूर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. 




मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोग जो सर्द रातों में सड़क पर अपना गुजारा करने को मजबूर है उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय की पहल पर कंबल बांटे गए. कंबल मिलने के पश्चात लोक प्रशासन की सराहना कर रहे थे बता दें कि, अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाता है हालांकि, ऐसा कभी कभार होता है जब कंबल वितरण के दौरान उनकी तस्वीर सामने आती हो लेकिन, निस्वार्थ भाव से उनके द्वारा की गई सेवा की के बदले में जरूरतमंद उन्हें अपनी दुआएं अवश्य देते हैं.












Post a Comment

0 Comments