वीडियो: भरत शर्मा, अंकुश-राजा तथा कल्लू ने किया अनुरोध, रविवार को बलिहार आने का दिया निमंत्रण ..

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि अबू सईद स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित इस राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में राज्य भर से बालक-बालिकाएं शामिल होंगे तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का मनोरंजन भी करेंगे.







- सदर प्रखंड के बलिहार में आयोजित हो रही है राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता
- ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा आयोजन, मौजूद होंगे खेल प्रेमी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: सदर प्रखंड के बलिहार गांव में रविवार को राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि अबू सईद स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित इस राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में राज्य भर से बालक-बालिकाएं शामिल होंगे तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का मनोरंजन भी करेंगे.




इस बाबत भोजपुरी सम्राट कहे जाने वाले प्रख्यात गायक भरत शर्मा व्यास, भोजपुरी लोकगीत गायक अंकुश व राजा तथा अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने अलग-अलग वीडियोस जारी कर लोगों से इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने की अपील की है. उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे किया जाएगा.
वीडियो:










Post a Comment

0 Comments