राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह टीम को चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश ने भी दिया सहयोग ..

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के दौरान रामभक्तो की टोली के द्वारा  नगर के  विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्रित की जा रही है अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों की टोली बुधवार को नगर के नामचीन चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास पर पहुंची. 






- जिले भर में चलाया जा रहा राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान
- चिकित्सक दंपत्ति ने सपरिवार दिया 13 हज़ार रुपये का दान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के दौरान रामभक्तो की टोली के द्वारा  नगर के  विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्रित की जा रही है अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों की टोली बुधवार को नगर के नामचीन चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास पर पहुंची. सदस्यों ने बताया कि यहां पहुंच कर ऐसा लगा जैसे लोग अभियान की शुरुआत से ही निधि संग्रह टोली का इंतजार कर रहे हो. उन्होंने बताया कि उत्साहित चिकित्सक 51 सौ रुपए की राशि का चेक काट रहे थे लेकिन, लेकिन उनकी धर्मपत्नी ने इस राशि को बढ़ा कर 11 हज़ार रुपये कराया.टोली प्रमुख  सह भाजपा नगर उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने रसीद पर डाक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह व धर्मपत्नी स्नेहलता सिंह के संयुक्त तत्वावधान में ग्यारह हजार का रसीद काट कर उन्हें प्रदान की.



इसी बीच घर में चिकित्सक की सास रुपम सिंह ने भी अपनी बचत से कुल दो हजार पांच सौ रुपये लाकर टोली के सदस्यों को प्रदान किया. संग्रह अभियान के दौरान इस दौरान नगर के शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार, नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आलोक देशपांडेय , जिला पर्यावरण संयोजक रजनीकांत पांडेय समेत टोली के सदस्य मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments