बड़ी ख़बर: सूबे के पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला बने जदयू के जिलाध्यक्ष ..

राजपुर से तीन बार विधायक व सूबे के परिवहन मंत्री रह चुके संतोष कुमार निराला को बक्सर जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वह वर्तमान जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा स्थान लेंगे. विधानसभा चुनाव हारने के बाद फिलहाल उनके पास कोई दायित्व नहीं था.





- सूबे की 41 जिला इकाईयों का किया गया पुनर्गठन
- जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा की जगह लेंगे पूर्व मंत्री

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सूबे के 41 जिला इकाइयों का पूर्ण गठन करते हुए वहां जिलावार अलग-अलग अध्यक्ष मनोनीत किए हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में बक्सर का भी नाम है जहां राजपुर से तीन बार विधायक व सूबे के परिवहन मंत्री रह चुके संतोष कुमार निराला को बक्सर जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वह वर्तमान जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा स्थान लेंगे. विधानसभा चुनाव हारने के बाद फिलहाल उनके पास कोई दायित्व नहीं था.




पूर्व परिवहन मंत्री को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. राजनीतिक जानकार इसे परिवहन मंत्री का डिमोशन मान रहे हैं. उनका कहना है कि देश के राजनीतिक इतिहास में संभवत यह पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व मंत्री को किसी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. हो सकता है कि बक्सर जिला इकाई की मजबूती के लिए ऐसा किया गया हो. हालांकि, इसके पीछे किस प्रकार की रणनीति है यह आने वाला वक्त ही बताएगा.











Post a Comment

0 Comments