भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं रविन्द्र राम को नेहरू युवा केंद्र का महानिदेशक प्रतिनिधि सह जिला चयन समिति का सदस्य बनाया गया है.
- मनोनयन पर जताया वरिष्ठ नेताओं का आभार
- भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दी बधाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं रविन्द्र राम को नेहरू युवा केंद्र का महानिदेशक प्रतिनिधि सह जिला चयन समिति का सदस्य बनाया गया है.
डॉ. अनुराग पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक रहे हैं. उन्हें लगातार दूसरी बार नेहरु युवा केन्द्र के महानिदेशक प्रतिनिधि सह जिला चयन समिति के सदस्य बनाया गया है.
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सरकार एवं संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे जो दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा. उन्होंने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरण रिज्जु, बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह को आभार एवं धन्यवाद दिया है.
इसको लेकर बधाई देने वालो में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, बक्सर के निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह, पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चतुर्वेदी, क्षेत्रीय प्रभारी निक्कू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ तिवारी, अभिषेक पाठक विकास कायस्थ, सोनू दूबे, ज्वाला सैनी, नवीन तिवारी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, अंजय चौबे, अभिषेक प्रसाद, चंदन सिंह, गोलू मिश्रा आदि शामिल हैं.
0 Comments