आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ जदयू नेताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिवस ..

कहा कि पहले लोग बिहार को बीमारू राज्य के तौर पर देखते थे जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और बिहार में विकास के कार्य किए गए तब से लेकर अब तक बिहार विकास कार्यों में अपनी अलग पहचान कायम करने में सफल हुआ है. 





- पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग काटा केक
- मंगल गीत तथा बधाईयां गाकर की दीर्घायु जीवन की कामना

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वाँ जन्मदिन समारोह स्थानीय श्याम वाटिका सभागार में आयोजित हुआ. इस दौरान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार निराला, जदयू जिला प्रवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव, जदयू प्रदेश नेता संजय सिंह राजनेता ने संयुक्त रूप से केक काट कर जन्मदिन समारोह मनाया. 



आयोजित समारोह में जदयू नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्श और नीतियों पर चलने का संकल्प लिया. वहीं, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर एक से बढ़कर एक मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाया. मौके पर बड़ी संख्या में जदयू नेता कार्यकताओं समेत जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे.




इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह यादव ने कहा कि पहले लोग बिहार को बीमारू राज्य के तौर पर देखते थे जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और बिहार में विकास के कार्य किए गए तब से लेकर अब तक बिहार विकास कार्यों में अपनी अलग पहचान कायम करने में सफल हुआ है. ईश्वर से हम सभी की यही कामना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीर्घायु हो तथा विकास कार्यों में आगे भी अनवरत अपनी भूमिका अदा करते रहे. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, पंकज मानसिंहका समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments