जलवायु बचाओ अभियान के द्वारा 108 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प ..

उन्होंने बताया कि जलवायु बचाओ अभियान के द्वारा एक सौ आठ करोड़ पर पूरे भारतवर्ष में लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम का आगमन हो चुका है, जो पौधारोपण के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. ऐसे में सभी इस महामारी के दौरान स्वच्छ एवं स्वास्थ्य पर्यावरण के विशेष महत्व से रूबरू हो चुके हैं.  

 





- जलवायु बचाओ अभियान के माध्यम से पूरे देश भर में चलाया जाएगा अभियान
- स्वामी हरिनारायण गिरी हैं जलवायु बचाओ अभियान के अध्यक्ष व संस्थापक

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: जलवायु बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी हरिनारायण गिरी महाराज ने पूरे देश भर में एक सौ आठ करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है. उन्होंने बताया कि जलवायु बचाओ अभियान के द्वारा एक सौ आठ करोड़ पर पूरे भारतवर्ष में लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम का आगमन हो चुका है, जो पौधारोपण के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. ऐसे में सभी इस महामारी के दौरान स्वच्छ एवं स्वास्थ्य पर्यावरण के विशेष महत्व से रूबरू हो चुके हैं.  




उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी हर्बल संपदा पर काफी गर्व है. इसमें इतनी क्षमता है कि इसकी बदौलत हम महामारी के संकट काल में अपने जीवन को निरंतर सुरक्षित रख सकते हैं. ऐसे में सभी इस संकल्प "जलवायु बचाओ अभियान" में भाग लें और कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके निरंतर देखभाल करने का अनुरोध किया है ताकि, स्वस्थ पर्यावरण या परिवेश और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकें.

उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया के द्वारा भी जलवायु बचाओ अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ रहे हैं जो कि पूरे भारतवर्ष में लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरुक कर रहे हैं.








Post a Comment

0 Comments