राणा प्रताप सिंह बने जेड.आर.यू.सी.सी. मेम्बर, रेल यात्री कल्याण समिति ने दी बधाई ..

कहा कि राणा प्रताप सिंह रेल यात्री कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य हैं. उनको जेड.आर.यू.सी.सी. का सदस्य बनाए जाने से रेल यात्रियों की समस्याओं, स्टेशनों की समस्याओं और गाड़ियों की ठहराव से संबंधित आवाज को बुलंद करने मे हमलोगों को मदद मिलेगी. 

 





- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य हैं राणा प्रताप सिंह
- कहा, यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रेल यात्री कल्याण समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रेल यात्री कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य राणा प्रताप सिंह को पूर्व मध्य रेल का जेड.आर.यू.सी.सी. का सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है.




समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि राणा प्रताप सिंह रेल यात्री कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य हैं. उनको जेड.आर.यू.सी.सी. का सदस्य बनाए जाने से रेल यात्रियों की समस्याओं, स्टेशनों की समस्याओं और गाड़ियों की ठहराव से संबंधित आवाज को बुलंद करने मे हमलोगों को मदद मिलेगी. 

समिति के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण बिहारी चौबे ने कहा कि राणा प्रताप सिंह जैसे तेज तर्रार नेतृत्व को जेड.आर.यू.सी.सी. का सदस्य बनाना सही कदम है, हमें आशा है कि राणा प्रताप सिंह रेल यात्री कल्याण समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करेगे.

खुशी व्यक्त करने वालो में इमरान खान, कामेन्द्र सिंह, बीजेन्द्र यादव, पुष्पा देवी, राजदेव प्रसाद, चन्द्रशेखर पाठक, जावेद अख्तर, अजय उपाध्याय, अमित कुमार, पप्पू तिवारी, मिथिलेश राय, कर्मवीर भारती, सर्वजीत कुशवाहा, अनिल सिंह, रितेश श्रीवास्तव, पंकज दूबे आदि है.








Post a Comment

0 Comments