अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने रवि सिन्हा ..

रवि सिन्हा के मनोनय पर कायस्थ समाज मे हर्ष का माहौल है. रवि ने जानकारी दी कि वह पिछले 5 साल से राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर कायस्थ समाज का मजबूती के लिए कार्य व प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 

 





- बक्सर तथा डुमरांव कायस्थ समाज के लोगों ने मनोनयन पर दी बधाइयां 
- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व राजेश कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर हुआ मनोनयन
 
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बक्सर जिला के समाजसेवी रवि सिन्हा को बिहार प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनोनीत किया है. कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) डॉ. मनीष आनंद ने मनोनय किया है. सूचना के अनुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व राजेश कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर रवि सिन्हा को "प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष" मनोनीत किया गया है.

रवि सिन्हा के मनोनय पर कायस्थ समाज मे हर्ष का माहौल है. रवि ने जानकारी दी कि वह पिछले 5 साल से राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर कायस्थ समाज का मजबूती के लिए कार्य व प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनके मनोनयन पर अभिनीत श्रीवस्तव, आद्विक राज सिन्हा, अनिमेष श्रीवस्तव, आशीष सिन्हा, अमन श्रीवास्तव, अजय श्रीवस्तव (वार्ड पार्षद), रंजीत कुमार सिन्हा (वार्ड पार्षद), ब्रजेश सिन्हा, डॉ पुनीत अखौरी, डॉ शशांक कुमार, अरुण श्रीवस्तव, आलोक सिन्हा, बैजू श्रीवस्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव उपेंद्र श्रीवास्तव, डुमरांव कायस्थ समाज से अधिवक्ता शंभू शरण नवीन, अधिवक्ता पवन कुमार, प्रदीप शरण, अमन शरण, वैभव शरण, अमित कुमार ने आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है.










Post a Comment

0 Comments