अश्विनी चौबे को नया मंत्रालय: उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा ..

वह जनता के प्रमुख अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी कार्य करेंगे. उनके नवीन विभागों के राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सौरभ कुमार तिवारी ने हार्दिक बधाई दी है.







- उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री बने अश्विनी चौबे
- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य ने दी बधाई

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री साहब बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे का मंत्रिमंडल अब बदल गया है उन्हें अब खाद्य सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है.  

ऐसे में वह उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग को गति देंगे. इसके साथ ही पर्यावरण तथा वन के संरक्षण के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को लेकर बनी परिस्थितियों को दुरुस्त करने की योजना बनाएंगे. सीधे तौर पर यह कहे तो वह जनता के प्रमुख अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी कार्य करेंगे. उनके नवीन विभागों के राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सौरभ कुमार तिवारी ने हार्दिक बधाई दी है.









Post a Comment

0 Comments