वीडियो: सिमरी प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता होंगे लोजपा की आशीर्वाद यात्रा में शामिल ..

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने लोजपा के संस्थापक व भारत सरकार के पूर्व वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की बैठक में सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई, जिसमें सिमरी  प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओ को पुराना भोजपुर  में एकत्रित होने को कहा गया. 





- जिलाध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश
- कहा, जिले में ऐतिहासिक होगी आशीर्वाद यात्रा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोजपा की आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है. प्रखंड स्तरीय बैठक में सिमरी प्रखंड के आदर्श नगर में लोजपा नेता रवि कुमार पासवान  की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन दिनेश पासवान ने किया.



बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सह डुमराँव विधानसभा लोजपा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए. बैठक में प्रखंड के लगभग एक दर्जन गाँवों आदर्श नगर, छोटका राजपुर, बड़का राजपुर, तिलक राय के हाता, केशोपुर, मानिकपुर, राजापुर, खरहाटाड  के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस बैठक में आगामी चार सितंबर को बक्सर में होने वाली आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई. 

इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने लोजपा के संस्थापक व भारत सरकार के पूर्व वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की बैठक में सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई, जिसमें सिमरी  प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओ को पुराना भोजपुर  में एकत्रित होने को कहा गया. जिसमें बताया गया कि सभी वहां से जूलूस की शक्ल में बक्सर पहुंचेगें. सिमरी प्रखंड से 700 दो पहिया व 30 चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय में होने वाली आशीर्वाद यात्रा में सिमरी प्रखंड के इन सभी गांवों से हज़ारों कार्यकर्ता भाग लेगें.


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में  चार सितंबर को आशीर्वाद यात्रा आयोजित है. इस आशीर्वाद यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन होगा है. जिला लोजपा के एक एक कार्यकर्ता व सभी जाति धर्म की जनता चिराग पासवान के साथ खड़ी है. चिराग पासवान उस दिन बक्सर की महान जनता से आशीर्वाद लेंगे. यह आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होंगी. चिराग पासवान को जिला लोजपा के कार्यकर्ता व जनता ब्रह्मपुर से बक्सर तक दर्जनों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत करेगी. इस दौरान दलसागर व दहिबर में भी भव्य स्वागत किया जाएगा. साथ ही दहिबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा वीर चौहरमल का आशीर्वाद लेंगे. जिला मुख्यालय में महापुरुषों, की प्रतिमाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  माल्यार्पण करेंगे व नगर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. साथ ही बक्सर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष संजीव राय के पिता के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें व लोजपा नेता संजय पासवान के घर पर स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें. 

बैठक में उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, ओमप्रकाश पासवान, पूर्व मुखिया विन्धयाचल सिंह,  राजीव रंजन कुमार, रितेश राय, नन्द लाल बारी, सुरेन्द्र राम, ठाकुर भानु शंकर सिंह, राहुल चौबे, सत्यम चौबे, फिरोज शाह, गोलु जी पांडेय, संजीव राय, नौशाद आलम, धर्मपाल पासवान, सुनिल पासवान, दशरथ पासवान, रामधनी पासवान, मनोज पासवान, रामजगी पासवान, ननकुमार पासवान, जालिम पासवान, हरिकिर्तन पासवान, शिवदत पासवान, रामचंद्र पासवान, कवल पासवान, रामदुलार पासवान, शंकर पासवान, राजकुमार पासवान, प्रधान पासवान देवानन्द पासवान आदि सैकड़ों  कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वीडियो: 





Post a Comment

0 Comments