आशीर्वाद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, चार को बक्सर पहुंचेंगे चिराग ..

लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जिले की ब्रह्मपुर स्थित सीमा से लेकर  कई जगहों पर होगा. इस दौरान बाबू बीर कुंवर सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर व भगत सिंह की प्रतिमाओं पर  चिराग पासवान के द्वारा माल्यार्पण होगा. बाद में वह नगर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.





- जिलाध्यक्ष ने दी सभी कार्यक्रमों की जानकारी
- आगामी 4 सितंबर को बक्सर पहुंचेंगे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोजपा की आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक जिला लोजपा कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव राय व बक्सर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने संयुक्त रूप से की. बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने किया.
   



बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर जिला लोजपा के जिलाध्यक्ष सह डुमराँव विधान सभा लोजपा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए. बैठक में बक्सर प्रखंड के सभी सोलहों पंचायत अध्यक्ष व बक्सर नगर के चौतीसों वार्ड अध्यक्ष  मौजूद रहें. बैठक में आगामी 4 चार सितंबर को होने वाली आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई. सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई. बैठक में बताया गया कि जिला मुख्यालय में होने वाली आशीर्वाद यात्रा में बक्सर प्रखंड व नगर से हजारों कार्यकर्ता व पांच हजार दो पहिया वाहन सवार शामिल होंगे.  साथ ही दर्जनों चार पहिया वाहन भी आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे. 

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन होगा. श्री पासवान उस दिन बक्सर की जनता से आशीर्वाद लेंगे. यह यात्रा ऐतिहासिक होंगी. लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जिले की ब्रह्मपुर स्थित सीमा से लेकर  कई जगहों पर होगा. इस दौरान बाबू बीर कुंवर सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर व भगत सिंह की प्रतिमाओं पर  चिराग पासवान के द्वारा माल्यार्पण होगा. बाद में वह नगर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. साथ ही बक्सर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष संजीव राय के पिता जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें व लोजपा नेता संजय पासवान के आवास पर स्व. रामविलास पासवान के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें.

बैठक में संजय पासवान, राहुल चौबे, ठाकुर भानु शंकर सिंह, फुलपतिया देवी,  संजीव राय, ओमप्रकाश भारती, गोलू पांडेय, सत्यम चौबे, नौशाद आलम, उरजेश राय ,सुनील पासवान, टुनटुन राम, फिरोज शाह, सुरेन्द्र राम, रितेश राय,विजय प्रताप ओझा, बैजनाथ पासवान, देवमुनी पासवान, अतुल पासवान, अंजन सिंह, मंतोष यादव, जितेन्द्र पासवान, प्रेम पासवान, रामामुनी पासवान, संग्राम पासवान, राजु पासवान, बसंत पासवान, ध्यान पासवान, आशीष पासवान, अभिषेक पासवान,  शिवकुमार पासवान, निर्भय निराला, संजय पासवान ,ओम जी मिश्रा, हरेराम चौबे, धर्मपाल पासवान, राकेश दूबे, ,सोनु सिंह, दिनेश पासवान, अजीत पासवान, रबिरंजन कुमार, बीरेंद्र पासवान, संजय पासवान, राजेश राम,लालबहादुर पासवान, टुनटुन राम, मुना गुप्ता, ओमकार पासवान, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.






Post a Comment

0 Comments