वीडियो: कार्यकर्ता आभार यात्रा में बक्सर पहुंचे आरसीपी सिंह का हुआ भव्य स्वागत..

जिलाध्यक्ष संतोष निराला ने कहा कि लगभग 17 सालों के बाद जेडीयू का केंद्र में मंत्री बनना बक्सर जिला के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और उन में बहुत बड़ा जोश है. इस जोश को देखते हुए निश्चित रूप से बक्सर जिला का संगठन को मजबूती प्रदान होगी.






- केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के रास्ते पटना को गए जदयू नेता
- 101 किलो की माला से पंचायती राज प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता आभार यात्रा के तहद बक्सर जिले में पहुंचे. उनके काफिले ने बक्सर-कैमूर पुल (तिवाय- पंजरांव) के रास्ते बक्सर जिला में प्रवेश किया. बक्सर की सीमा पर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार निराला तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार निराला, सुभाष साह द्वारा फूल- माला, शॉल, पगड़ी तथा बुके से स्वागत किया वहीं, बक्सर- कैमूर पुल (तिवाय- पंचरांव) के पास प्रदेश महासचिव रामाशंकर यादव, कमलेश सिंह, प्रदेश सचिव उमाकान्त चौधरी, प्रदेश सचिव पप्पू पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह, वीर बहादुर साह, अनिल सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. केन्द्रीय मंत्री का काफिला बक्सर पहुंचने पर मॉडल थाना चौक के पास पंचायती राज प्रकोष्ठ द्वारा 101 किलो की माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.


मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार सिंह, डॉ० ह्रींगमणि, जिलाध्यक्ष सुभाष साह, प्रदेश महासचिव रामाशंकर यादव, लता श्रीवास्तव, नथुनी खरवार, मंजू देवी, प्रदेश सचिव वीर बहादुर साह, देवेन्द्र कुमार, उमा कान्त चौधरी, पप्पू पटेल, दुर्गावती देवी, दीपक साह, राहुल सिंह, रत्न सिंह,धनजी सिंह, अनिल कुमार सिंह, मुन्ना ओझा सहित प्रकोष्ठ के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसके अलावे भी पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा बक्सर-कैमूर पुल से लेकर बक्सर-भोजपुर पुल (कुंडेश्वर) तक अनेक जगह केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया.







अंबेडकर चौक पर जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंकज मानसिंहका के द्वारा मंत्री को राजस्थानी पगड़ी, राजस्थानी मोतियों की माला, अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में बिहार जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति, धनजी प्रसाद, प्रदेश महासचिव,  राज सोनी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव वर्मा , राजेंद्र गुप्ता, रोहतास  गोयल, सत्यदेव प्रसाद ,राधेश्याम वर्मा, मोहन चौधरी, विजय प्रसाद, लल्लन  कसेरा, सीताराम प्रसाद, सुरेश चौहान, मंटू अंसारी ,प्रमोद शर्मा( पप्पू ), सुरेश अग्रवाल मोहन गुप्ता दशरथ गुप्ता विजय गोंड़ एवं सैकड़ों व्यवसायी स्वागत समारोह में मौजूद थे. विनोद कुमार राय के नेतृत्व में बक्सर में जदयू सेवा दल के द्वारा पुराना भोजपुर काली मंदिर के समीप स्वागत किया गया. मौके पर डुमराव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंजुम आरा, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन सिंह रणवीर, जदयू सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष सन्नी पटेल, विनोद कुमार राय, अंजनी राय, विशाल तिवारी, बिला प्रसाद, परशुराम ततवां, सेवा दल जिलाध्यक्ष आदर्श तिवारी, जिला प्रभारी शंकर दयाल, नीरज सिंह, राणा प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, चन्दन सिंह, धीरज पाठक, अनाम पासवान, भोला पाठक,दीपू चौधरी, पप्पू सिंह, सत्या, विशाल सिंह, अजय राम, राजकुमार राम तथा जदयू सेवा दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. जलीलपुर पंचायत के अध्यक्ष सुखराम प्रजापति नेतृत्व में ईसापुर बाजार में स्वागत कार्यक्रम किया गया. जिसमें ललन राजभर, रामाकांत शर्मा, राम जी शर्मा, सिंहासन राजभर, हीरालाल सिंह, कयूम अंसारी, वशिष्ठ राजभर, जीतू राजभर रामकिशुन राजभर, राज नारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे. चौसा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान, मो मुर्तुजा अली, अनिल चौबे, निर्मल सिंह, अशोक तिवारी, सुरेंद्र सिंह, राम भजन सिंह, मो मुस्तफा, राजेश सिंह, शिव विलास सिंह, विश्वामित्र सिंह, जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे.
वीडियो :



पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष संतोष निराला ने कहा कि लगभग 17 सालों के बाद जेडीयू का केंद्र में मंत्री बनना बक्सर जिला के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और उन में बहुत बड़ा जोश है. इस जोश को देखते हुए निश्चित रूप से बक्सर जिला का संगठन को मजबूती प्रदान होगी.


कैमूर वहां से स्वागत करने के बाद बनारपुर,चौसा गोला ,चौसा बाजार , मलहचकिया,नई बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण, इसके बाद ज्योति प्रकाश चौक पर कॉमरेड ज्योति प्रकाश के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सिंडिकेट, गोलंबर, पुराना भोजपुर, नया भोजपुर , कृष्णब्रह्म, ब्रह्मपुर चौराहा, आरा बक्सर बॉर्डर कुंडेश्वर स्थान पर स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आरा के लिए विदाई दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, दलित एवं महादलित प्रकोष्ठ, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं सेवादल प्रकोष्ठ के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों के द्वारा केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राय, प्रकाश कुशवाहा, विंध्याचल कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, मुख्य महासचिव भृगुनाथ रजक जिला प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर, संजय सिंह राजनेता , बबन चौधरी, राजेश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, सुरेश चौहान, धर्मेंद्र ठाकुर, नंद जी प्रसाद, अनिल केसरी, झूलन सिंह, राम लखन सिंह कुशवाहा, क्षीतेश्वर गोंड, कृष्णा सिंह, अनिल केशरी, सत्यानंद कुशवाहा एवं कमलेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे.




Post a Comment

0 Comments