श्रीराम को पराक्रमी व ब्रह्मांड नायक बनाने की भूमि है बक्सर : अश्विनी चौबे

कहा कि अयोध्या में श्रीराम का जन्म जरूर हुआ, लेकिन अवतारी, पराक्रमी राम का ब्रह्मांड नायक के रूप में उनका परिचय बिहार के बक्सर में ही हुआ था. गुरू महर्षि विश्वामित्र ने युवा राम के अंतर में छिपे विराट व्यक्तित्व को बक्सर में ही निखारा था. 






- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दिया वक्तव्य
- दिल्ली में राम कथा में सुशासन विषय पर आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मिलित
 
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का जन्म जरूर हुआ, लेकिन अवतारी, पराक्रमी राम का ब्रह्मांड नायक के रूप में उनका परिचय बिहार के बक्सर में ही हुआ था. गुरू महर्षि विश्वामित्र ने युवा राम के अंतर में छिपे विराट व्यक्तित्व को बक्सर में ही निखारा था. केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे नई दिल्ली में साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुंबई द्वारा राम कथा में सुशासन विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 











Post a Comment

0 Comments