छह पंचायतों के उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न, आज चुरामनपुर समेत तीन पंचायत के प्रतिनिधि लेंगे शपथ ..

नदांव में दीपक कुमार दूबे उप मुखिया तथा विजय कुमार चौबे उप सरपंच बने. महदह में अमित कुमार निर्विरोध उप मुखिया तथा महेश सिंह निर्विरोध सरपंच बने हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की हर दिन तीन पंचायतों के उप मुखिया तथा उप सरपंच का चुनाव हो रहा है.




- जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता तथा शराबबंदी के अनुपालन की शपथ
- सदर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के छह पंचायतों के मुखिया तथा सरपंच को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान  पंचायतों के उप मुखिया तथा उपसरपंच का भी चुनाव संपन्न हुआ. जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया साथ ही साथ उन्हें शराबबंदी के अनुपालन में भी सहयोग करने का प्रण दिलाया गया.



बीडीओ के मुताबिक उमरपुर में विकास कुमार उप मुखिया तथा बनारसी चौधरी उपसरपंच बने हैं। वहीं, छोटका नुआंव में सुमन देवी उप मुखिया तथा मनेंद्र साह निर्विरोध उपसरपंच बनाए गए हैं. चक्रहंसी में निर्मला देवी निर्विरोध उप मुखिया तथा बच्चाजी चौबे निर्विरोध उपसरपंच बनाए गए हैं. रहसीचक में सुशीला देवी निर्विरोध उप मुखिया बनी वहीं, सीमा कुमारी निर्विरोध उप सरपंच चुनी गई. नदांव में दीपक कुमार दूबे उप मुखिया तथा विजय कुमार चौबे उप सरपंच बने. महदह में अमित कुमार निर्विरोध उप मुखिया तथा महेश सिंह निर्विरोध सरपंच बने हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की हर दिन तीन पंचायतों के उप मुखिया तथा उप सरपंच का चुनाव हो रहा है.

क्या है प्रक्रिया : 

दरअसल, मुखिया तथा सरपंच का चुनाव होने के पश्चात उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाता है, जिसमें उन्हें शराब न पीने और शराबबंदी का अनुपालन कराने का भी संकल्प दिलाया जाता है. तत्पश्चात उप मुखिया तथा उपसरपंच के प्रत्याशी अपना प्रस्ताव देते हैं, जिनमें उनके प्रस्तावक पंच तथा वार्ड सदस्य होते हैं वहीं, इसके लिए गुप्त मतदान कराकर निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है. जिन पंचायतों में केवल एक ही प्रत्याशी होते हैं वहां निर्विरोध चुनाव संपन्न हो जाता है. बाद उप मुखिया को मुखिया के द्वारा तथा उपसरपंच को सरपंच के द्वारा शपथ दिलाई जाती है.

आज होगा बोक्सा, जगदीशपुर तथा चुरामनपुर पंचायत के उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव :

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पहले दिन कमरपुर, छोटका नुआंव तथा करहंसी वहीं दूसरे दिन रहसीचक, नदांव तथा महदह पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया तथा उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव हुआ. कल बोक्सा, जगदीशपुर तथा चुरामनपुर पंचायत के मुख्य तथा सरपंच को शपथ दिलाने के साथ-साथ उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव संपन्न होगा.









Post a Comment

0 Comments