सीट और प्रतिष्ठा दोनों बचाने में कामयाब हुई निवर्तमान प्रखंड प्रमुख ..

बीडीसी के निर्वाचन में हर किसी की निगाह नियाज़ीपुर खुर्द के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 की निवर्तमान बीडीसी प्रियंका पाठक की जीत हार पर टिकी हुई थी. प्रियंका पाठक प्रखंड प्रमुख भी हैं, ऐसे में उनके समर्थक एवं विरोधी सभी परिणाम पर टकटकी लगाए बैठे हुए थे. 




- कांटे की टक्कर में 55 मतों से मिली जीत
- जीत के बाद दोहराया अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सिमरी प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य यानि कि बीडीसी के निर्वाचन में हर किसी की निगाह नियाज़ीपुर खुर्द के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 की निवर्तमान बीडीसी प्रियंका पाठक की जीत हार पर टिकी हुई थी. प्रियंका पाठक प्रखंड प्रमुख भी हैं, ऐसे में उनके समर्थक एवं विरोधी सभी परिणाम पर टकटकी लगाए बैठे हुए थे. शाम तकरीबन 6 बजे परिणाम घोषित किया गया जिसमें वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवंती देवी को 55 मतों से हराकर विजयी रही. जैसे ही उनकी जीत की घोषणा हुई उनके समर्थकों में भी उत्साह का संचार हो गया. मतगणना परिसर के बाहर खड़े प्रत्याशी के समर्थक ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते तथा अबीर गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार करने लगे. प्रियंका पाठक तथा उनके पति समाजसेवी नीरज पाठक के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय थी, जिसे वह बचाने में कामयाब रहे. देर शाम तक मिले परिणाम के मुताबिक विभिन्न पंचायतों के बीडीसी विजेताओं की सूची :

राजपुर परसन पाह

विजेता : विजय बीन 1480
निकटतम : गुप्तेश्वर साह 856

राजपुर कला (उत्तरी)

विजेता : संतोष यादव 604
निकटतम : उर्मिला देवी 537
मतों का अंतर : 67

राजपुर कला (दक्षिणी)
विजेता : संगीता कुमारी 937
निकटतम : प्रियंका पाठक 693
मतों का अंतर : 244

केशोपुर 1

विजेता : कन्हैया मिश्रा
निकटतम : नयन देवी

केशोपुर 2

विजेता : आशा देवी 
निकटतम : कुमारी रीता

दुल्लहपुर निर्वाचन क्षेत्र 10 

शुशीला देवी : 1208
जाया पांडेय : 868
मतों का अंतर : 340

दुल्लहपुर निर्वाचन क्षेत्र 11
सीमा देवी : 540
उर्मिला देवी : 507
मतों का अंतर : 33

सिमरी निर्वाचन क्षेत्र 6
पुष्पा देवी : 1086
राधिका देवी : 899
मतों का अंतर : 187

सिमरी निर्वाचन क्षेत्र 7

दिनेश कुमार साह : 2211
विजेन्द्र सिंह : 1615
मतों का अंतर : 596

बलिहार निर्वाचन क्षेत्र 8 
मोती झरिया देवी : 748
कविता देवी : 662
मतों का अंतर : 86
 
बलिहार निर्वाचन क्षेत्र 9
विजेता : अंगद कुमार सिंह 1021
निकटतम : गुड़िया देवी 672
मतों का अंतर : 349

मंझवारी

विजेता : अंशु कुमारी 1623
निकटतम : मंगरी देवी 1178
मतों का अंतर : 445

पड़री निर्वाचन क्षेत्र 13

विजेता : रचना कुमारी 610
निकटतम : इंद्रजीत तिवारी : 531
मतों का अंतर : 79

पड़री

विजेता : पिंकी देवी 896
निकटतम : मीरा देवी : 557
मतों का अंतर : 339

गायघाट

विजेता : अजय कुमार ओझा 762
निकटतम : विपिन राय 678
मतों का अंतर : 84

सहियार 

विजेता : सुरजवंती देवी 1206
निकटतम : रिंकू देवी 1179
मतों का अंतर : 27

नियाजीपुर खुर्द निर्वाचन क्षेत्र 17

विजेता : देवकलिया देवी 1131
निकटतम : हरेंद्र पाठक 400 
मतों का अंतर : 731 

नियाजीपुर खुर्द निर्वाचन क्षेत्र 18

विजेता : प्रियंका देवी (पाठक) 829 
निकटतम : देवंती देवी 774
मतों का अंतर : 55

पंचायत समिति सदस्य एकौना 

विजेता : विमलेश कुमार राय 1143  
निकटतम : नन्द जी प्रसाद 670 मतों का अंतर : 473 

गंगौली  
सुभाष गोंड 1817 
निकटतम : पप्पू गोंड 1090 
मतों का अंतर : 727

खरहाटांड़ 

मनोज कुमार ओझा : 758 निकटतम देवंती देवी : 709  
मतों का अंतर : 49

पैगंबरपुर  
विजेता : दीपक कुमार 1623 
निकटतम : दिनेश माली 877  मतों का अंतर : 746








Post a Comment

0 Comments