मजदूर नेता के निधन पर शोक ..

राज्य सभा के पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि श्री सिंह एक राष्ट्रीय नेता के साथ जुझारू कम्युनिस्ट के रूप मे दशकों चर्चित रहे. उनके निधन से कामगारों ने अपना एक बड़ा नेता खो दिया. असंगठित मजदूरों को संघठित करने के एटक के अभियान में उनकी  अहम भूमिका रही. 





- भाकपा समेत कई मजदूर संगठनों से जुड़े थे कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह
- जिले भर में लोगों ने व्यक्त किया दुःख बताया, अपूरणीय क्षति

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य सचिव मंडल के पूर्व सदस्य, एटक के पूर्व महासचिव व आल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक सफ्लाई वर्कर्स अध्यक्ष तथा यूनियन दक्षिण-मध्य पूर्व के महामंत्री तथा ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस बिहार एवं कई असंगठित मजदूर संगठन से जुड़े कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह का पटना के रुबन हॉस्पिटल में आज तड़के निधन हो गया, निधन की खबर मिलते ही पूरे शाहाबाद में मजदूर संघटनो एवं भाकपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी. अपने नेता की असामयिक मृत्यु से सभी मर्माहत है. 





कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन को लेकर 12 बजे से लेकर एक बजे तक वर्चुअल शोक सभा की गई,जिसकी अध्यक्षता बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाइ वर्कर्स यूनियन के प्रमंडलीय सचिव प्रदीप शरण ने की तथा संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक सचिव नागेन्द्र मोहन सिंह कर रहे थे.

कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सभा के पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि श्री सिंह एक राष्ट्रीय नेता के साथ जुझारू कम्युनिस्ट के रूप मे दशकों चर्चित रहे. उनके निधन से कामगारों ने अपना एक बड़ा नेता खो दिया. असंगठित मजदूरों को संघठित करने के एटक के अभियान में उनकी अहम भूमिका रही. श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने नेता के लिए लाल सलाम पेश किया.

आज की वर्चुअल शोक सभा मे बक्सर, भोजपुर, रोहतास से लोगों ने भाग लिया तथा शोक व्यक्त किया. शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह, पूर्व विधायक रामाश्रय प्रसाद सिंह, विद्युत कंपनी के शिशिर कुमार सिंह, मनोज कुमार, कामगार यूनियन के सुदर्शन शर्मा, सलाहूदिन अंसारी, चौसा से उमेश दूबे, अरुण कुमार पांडेय, हदीस मियां, बक्सर से रामाशीष यादव, तुलसी प्रसाद, सिमरी से नागेन्द्र मिश्रा, जिला पार्षद केदार सिंह, डुमराँव से बबलू, ओम प्रकाश सिंह,शमीम मंसूरी, नावनगर से अशोक प्रसाद, महेंद्र सिंह,केसठ से जितेंद्र प्रसाद, उमा कांत दुबे, वरुणा से बैजनाथ सिंह, बाल भगवान चौहान, इटाढ़ी से कपिल पासवान, बबन सिंह, रूप नारायण सिंह, ज्योतिश्वर सिंह, ब्रह्मपुर ,कृष्णब्रह्म से परबिंद सिंह, रामबदन सिंह,सुदामा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह तथा जनस्वास्थ्य बिहार चिकित्सा कर्मचारी एवं आशा फेसिलिटेर संघ के विश्वनाथ सिंह, अरुण कुमार ओझा, एवं जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह ने भी यूनियन के बड़े नेताओं में शुमार कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह की मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया.





Post a Comment

0 Comments