व्यक्तित्व व कृतित्व से लोगों की यादों में बने रहेंगे स्व प्रेमचंद उपाध्याय : विधायक

व्यवहार न्यायालय बक्सर के वरीय अधिवक्ता स्व०प्रेमचंद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि उनके निजी आवास सिविल लाइन्स में उनके पुत्र मनोज उपाध्याय व वरीय अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय उर्फ सरोज उपाध्याय के द्वारा मनाई गई.





- प्रथम पुण्यतिथि पर वरिष्ठ अधिवक्ता को किया नमन
- लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा के फूल


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : व्यवहार न्यायालय बक्सर के वरीय अधिवक्ता स्व०प्रेमचंद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि उनके निजी आवास सिविल लाइन्स में उनके पुत्र मनोज उपाध्याय व वरीय अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय उर्फ सरोज उपाध्याय के द्वारा मनाई गई. मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि, "दिवंगत अधिवक्ता अपने व्यक्तित्व तथा कृतित्व से सदैव लोगों के जेहन में बसे रहेंगे."





इसके अतिरिक्त चिकित्सक डॉ ए. के. सिंह, सत्येंद्र ओझा, प्रदीप पाहवा, डॉ. आलोक उपाध्याय अधिवक्ता दयासागर पाण्डेय, राघव कुमार पाण्डेय, संजय मिश्रा, मनीष सिन्हा, इंद्र प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, प्रो संतोष कुमार, डॉ विनोद सिंह, मनोज राय, विनोद मिश्रा, महेंद्र कुमार उर्फ मथुरा चौबे, राहुल आंनद, रविन्द्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, रानी तिवारी, प्रीती सिंह, कर्मवीर भारती, सत्य प्रकाश पाण्डेय आदि लोगो ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए.








Post a Comment

0 Comments