उत्कृष्ट रचनाओं के लिए सम्मानित किए गए साहित्य के संवर्धक ..

बताया कि यह सम्मान सुदीर्घ साहित्य सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों,  महनीय शोध परक कार्य तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर दिया गया है. 






- जिले के पांच साहित्यकारों को मिला विक्रमशिला विद्यापीठ सम्मान
- उत्कृष्ट रचनाओं के लिए किया गया सम्मानित 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  जिले के पांच साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक रचना के लिए विद्यापीठ द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है. जिन साहित्यकारों को यह सम्मान मिला है उनमें प्रभंजन भारद्वाज 'गंगापुत्र', महेश्वर ओझा 'महेश', उमेश पाठक 'रवि' को विद्यासागर सम्मान तथा शिव बहादुर पांडेय 'प्रीतम' एवं अश्विनी राय 'अरुण' को विद्यावाचस्पति सम्मान से विभूषित किया गया है.





जानकारी देते हुए भोजपुरी विकास न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभंजन भारद्वाज ने बताया कि यह सम्मान सुदीर्घ साहित्य सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों,  महनीय शोध परक कार्य तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर दिया गया है. 

इस उपलब्धि पर पांचो साहित्य साधकों को भोजपुरी विकास न्यास ने माल्यार्पण तथा अन्य वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि साहित्य संबंध के लिए न्यास सदैव तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा. एक साथ जिले के पांच साहित्य सेवियों को यह उत्कृष्ट सम्मान मिलना न सिर्फ न्यास के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है.





Post a Comment

0 Comments