नियाजीपुर पंचायत की मुखिया का निधन ..

बताया कि मुखिया को कैंसर होने की शिकायत पर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था. उनके स्वजनों के साथ वह भी मुंबई पहुंचे हुए हैं. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सक उपचार की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उनका निधन हो गया.








- कैंसर की शिकायत पर इलाज के लिए स्वजनों के साथ मुंबई गई थी मुखिया
- मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने जताया दुख


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर :  नियाजीपुर की मुखिया कवली देवी का निधन हो गया है. उन्हें कैंसर हो गया था पटना में इस बात की पुष्टि होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया लेकिन, इलाज शुरू होने से पूर्व ही उनका निधन हो गया. 


उनके निधन की पुष्टि करते हुए राजपुर परसनपाह के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव ने बताया कि मुखिया को कैंसर होने की शिकायत पर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था. उनके स्वजनों के साथ वह भी मुंबई पहुंचे हुए हैं. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सक उपचार की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उनका निधन हो गया.

मुखिया कवली के निधन के बाद पैगंबरपुर मुखिया तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष विनय पाठक, काजीपुर मुखिया इम्तियाज अंसारी, गायघाट मुखिया दिनेश पांडेय, एकवना मुखिया अशोक राय समेत कई प्रबुद्ध जनों ने दुख व्यक्त किया है.



















 














Post a Comment

0 Comments