मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर जदयू कार्यकर्ताओं ने लिया शराबबंदी को सफल बनाने का संकल्प ..

भोलेनाथ की आराधना कर नीतीश कुमार की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिछले 15 सालों में मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया. 





- कार्यकर्ताओं ने लिया शराबबंदी कानून को सफल बनाने का संकल्प
- 71 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मंगलवार को पूरे जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 71 वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरीकों से उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. जिला मुख्यालय में जहां कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया वहीं डुमरांव नगर स्थित एक सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने का संकल्प लिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र लंबी के लिए कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना भी की.





पार्टी कार्यकर्ता और समाजसेवी विनोद कुमार राय तथा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह रणवीर ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है और मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है. भोलेनाथ की आराधना कर नीतीश कुमार की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिछले 15 सालों में मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीति पटेल, आदर्श तिवारी, शंकर दयाल सिंह, दीपक मिश्रा, राजू साहनी, रामाश्रय सिंह और नवनीत कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई.



Post a Comment

0 Comments