रेलयात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर दूर की यात्रियों की समस्या ..

वक्ताओं ने कहा कि रेल यात्री कल्याण समिति रेलयात्रियों की हर समस्या का निदान करने के लिए कटिबद्ध है. रेल अधिकारियों द्वारा बरुना स्टेशन की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसके लिए हमलोग बहुत ही जल्द चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगे.









- बरुना रेलवे स्टेशन पर बिखरी हुई थी गिट्टियां तथा पत्थर
- वक्ताओं ने कहा, विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चलाया जाता रहेगा अभियान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रेलयात्री कल्याण समिति की बरुना शाखा के द्वारा बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण बिहारी चौबे की देखरेख में बरुना स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह अभियान सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चला, जिसमें प्लेटफार्म पर बिखरी गिट्टियों  एवं पत्थरों को हटाया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर में भी सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया.




अभियान की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश चौबे ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर चारों तरफ गिट्टी और पत्थर पसरे हुए थे जो कि रेलयात्रियों के लिए खतरनाक थे. रेलवे  पदाधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद सुध नहीं ली गई. बाध्य होकर रेल यात्री कल्याण समिति द्वारा खुद श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया.


अभियान का संचालन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल यात्री कल्याण समिति रेलयात्रियों की हर समस्या का निदान करने के लिए कटिबद्ध है. रेल अधिकारियों द्वारा बरुना स्टेशन की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके लिए हमलोग बहुत ही जल्द चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगे.

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि रेल यात्री कल्याण समिति ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाकर रेल प्रशासन और रेलयात्रियों को जागरूक करने का अभियान चला रही है.आगे भी इस तरह का अभियान अन्य स्टेशनों पर भी निरंतर चलाया जाता रहेगा. अभियान में भाग लेने वाले मुख्य लोगों में जयप्रकाश चौबे,  बीजेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, गुडु चौहान, राजू यादव, मनु सिंह, विष्णु यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.














 














Post a Comment

0 Comments