वीडियो : अब महिलाओं के हाथों में नगर परिषद के वाहनों की स्टेयरिंग ..

महिलाओं के सशक्तिकरण का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कचरा ढोने तथा अन्य कार्यों में प्रयुक्त ई-रिक्शा के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपी जा रही है. इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. 





- कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देश पर शुरू की गई पहल
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जा रहा वाहन चलाने का प्रशिक्षण


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में आपको जल्द ही ई-रिक्शा कचरा गाड़ी के स्टेरिंग पर महिलाएं दिख सकती हैं. नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के दिशा-निर्देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कचरा ढोने तथा अन्य कार्यों में प्रयुक्त ई-रिक्शा के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपी जा रही है. इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. नगर के किला मैदान में महिलाएं ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.


जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं. ऐसे में बक्सर में भी नगर परिषद के वाहन अब महिलाएं चलाती हुई नजर आएंगी. इस प्रकार जहां महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक कदम बढ़ाया जाएगा वहीं, उन्हें रोजगार जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास भी किया जाएगा. 


उधर सामाजिक कार्यकर्ता रामनारायण ने नगर परिषद के इस पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है.

वीडियो : 



















Post a Comment

0 Comments