जन समस्याओं को जानने के लिए जनता के बीच पहुंचेंगे डीएम ..

डुमरांव प्रखंड मुख्यालय में दिन में 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जनता दरबार में जन समस्याएं सुनी जाएगी. इसके साथ ही 15 जुलाई को चौसा प्रखंड मुख्यालय, 22 जुलाई को ब्रह्मापुर प्रखंड मुख्यालय तथा 29 जुलाई को जिला मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा.






- प्रखंड विकास पदाधिकारी भी लगाएंगे दरबार
- शुक्रवार को आयोजित होगा जनता दरबार

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा जिले के प्रखंड मुख्यालयों पर पहुंचकर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इसकी शुरुआत शुक्रवार 8 जुलाई से की जा रही है, जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा डुमरांव प्रखंड मुख्यालय में दिन में 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जनता दरबार में जन समस्याएं सुनी जाएगी. इसके साथ ही 15 जुलाई को चौसा प्रखंड मुख्यालय, 22 जुलाई को ब्रह्मापुर प्रखंड मुख्यालय तथा 29 जुलाई को जिला मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा.

इसके अतिरिक्त 8 जुलाई को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने अपने प्रखंडों के अलग-अलग पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन दिन में 10:00 बजे से 1:00 बजे तक करेंगे जिसके तहत बक्सर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमरपुर में, राजपुर बीडीओ तियरा में, इटाढ़ी बीडीओ बसुधर चौसा बीडीओ बनारपुर, नावानगर बीडीओ सोनवर्षा, सिमरी बीडीओ केशवपुर, ब्रह्मपुर वीडियो महुआ के साथ बीडीओ के साथ चक्की बीडीओ चक्की तथा चौगाईं बीडीओ चौगाईं में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुनेंगे एवं उनके निराकरण का प्रयास करेंगे.




















Post a Comment

0 Comments