हमेशा याद किए जाएंगे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह : अश्विनी चौबे

उन्होंने बिहार के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे सुख-दुख के साथी थे. उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. 





- केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मंत्री के पैतृक गांव पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य व सार्वजनिक वितरण  राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को देर रात जमुई पहुंचे. उन्होंने बिहार के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे सुख-दुख के साथी थे. उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने स्व. सिंह के पुत्र बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्व. सिंह हमेशा याद किए जायेंगे. इसके पूर्व उन्होंने कहा था कि पूर्व कृषि मंत्री का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है.




















Post a Comment

0 Comments