व्यवहार न्यायालय में बंपर बहाली, क्लर्क, स्टेनोग्राफर से लेकर चपरासी तक के 7692 पद रिक्त ..

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन दिनांक 20.09.2022 से 20.10.2022 रात्रि 11.59 बजे तक कर सकते हैं, इसके उपरांत लिंक बन्द कर दिया जाएगा. अन्य किसी भी प्रकार से किये गये आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे.

 



- अलग-अलग कुल 7692 पदों के लिए हैं रिक्तियां
- 16 सितंबर तक निकाला जाएगा विज्ञापन

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बेरोजगारों के लिए बिहार के न्यायालयों में बंपर बहाली निकाली गई है. यहां क्लर्क स्टेनोग्राफर रीडर और अर्दली के रिक्त पदों को भरने की योजना बनाई गई है कुछ माह पूर्व ही इस बाबत संबंधित पदाधिकारियों ने पत्रकार किया था जिसके बाद अब केन्द्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति -सह- जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार के अधिनस्थ न्यायालयों के लिए वर्ग- III / समुह 'ग' के पदों हेतु ऑनलाईन आवेदन, 'बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानान्तरण एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2022 के परिप्रेक्ष्य में आमंत्रित किए गए हैं. इन रिक्तियों की विवरणी इस प्रकार है : 

     पद                                              रिक्तियां

1. क्लर्क -                                          3325

2. स्टेनोग्राफर -                                   1562

3. कोर्ट रीडर - सह - गवाही लेखक -       1132

4. चपरासी/ अर्दली -                            1673

रोजगार सूचना में यह बताया गया है कि यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो वे प्रत्येक पद के लिये अलग-अलग आवेदन पत्र समर्पित करेंगें. उपरोक्त पदों से संबंधित विज्ञापन व्यवहार न्यायालय, पटना के अधिकारिक बेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/patna पर दिनांक 16.09.2022 या उससे पहले उपलब्ध रहेंगी. जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता तथा उम्र क्या होगी. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन दिनांक 20.09.2022 से 20.10.2022 रात्रि 11.59 बजे तक कर सकते हैं, इसके उपरांत लिंक बन्द कर दिया जाएगा. अन्य किसी भी प्रकार से किये गये आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे.


















Post a Comment

0 Comments