पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सिसराढ़ गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की गई.
- गुप्त सूचना पर राजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सिसराढ़ गांव में छापेमारी
- पहले भी शराब तस्करी में जा चुका है जेल, पूछताछ में जुटी पुलिस
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अवैध हथियार रखने और शराब तस्करी करने के खेल का खुलासा किया. गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पंचायत के सिसराढ़ गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.
राजपुर पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सिसराढ़ गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान भगाई राम के पुत्र बृजकिशोर राम उर्फ किशोरी राम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी गांव में किराना दुकान चलाता है, जिसकी आड़ में वह शराब तस्करी का काम भी करता था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक 8 एमएम का देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए.
छापेमारी टीम में अपर थाना प्रभारी शिवकुमार मंडल, एसआई वकार अहमद गौसी, अनीशा भारती, एएसआई प्रवीण कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.
राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






.png)











0 Comments